जालंधर में फर्नीचर शोरूम में लगी भयंकर आग, फायर ब्रिगेड की तुरंत कार्रवाई से बड़ा हादसा होने से टला

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : जालंधर के बस्ती शेख रोड पर स्थित एक फर्नीचर के शोरूम में बीती देर रात भयानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि बस्ती शेख रोड पर स्थित साहिब फर्नीचर फर्नीचर शोरूम की चौथी मंजिल पर आग लग गई। आसपास के लोगों का कहना है कि घटना की सूचना पाकर तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ हालांकि दुकान में रखा लकड़ी का सामान जलकर राख हो गया है। घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि दुकान में आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। उनका कहना है कि तारों से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान में लकड़ी और फर्नीचर का सामान होने के कारण आग तेजी से फैली। आग की जानकारी दुकान मालिकों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पाकर तुरंत फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान अंदर रखा फर्नीचर जल गया। हालांकि आसपास की दुकानों को जलने से बचा लिया गया।

मौके पर सूचना मिलने के बाद पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जाँच शुरू कर दी। इस आगजनी में कोई जानी नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि दुकान मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

Related posts

Daily Horoscope : शुक्रवार के दिन आज इन 7 राशियों पर बनी रहेगी माता रानी की अपार कृपा, पढ़ें राशिफल….

विदेश में पढ़ाई का सुनहरा मौका: RS Global का पंजाब में 4 शहरों में Mega Education Seminar, मौके पर मिलेगा Expert Guidance

NEET पर राजनीति कर रही कांग्रेस, अपने और सहयोगी दलों के राज्यों के परीक्षा घोटालों पर क्यों है खामोश? : विजय सांपला