वेटरन एक्टर भरत कपूर का निधन, 80 साल की उम्र में मुंबई में ली अंतिम सांस

दोआबा न्यूज़लाइन

बॉलीवुड: हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्टर ‘चंद्रकांता’ फेम भरत कपूर बीते सोमवार को 80 साल की उम्र में हमेशा- हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गए। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में कल हुआ। जिसमें परिवार के बहुत ही करीबी लोग शामिल हुए। जानकारी के अनुसार भरत कपूर की प्रार्थना सभा 30 अप्रैल को होगी। भरत कपूर की मौत की पुष्टि एक्टर और उनके करीबी दोस्त अवतार गिल ने की।

उन्होंने आगे बताया ‘उनके अंतिम संस्कार में राकेश बेदी, निर्देशक रमेश कुमार, अभिनेता कुलदीप सिंह और करीबी रिश्तेदारों समेत बहुत कम लोग शामिल हुए। उनकी प्रार्थना सभा 30 अप्रैल को शाम 5 से 7 बजे तक उनके घर पर होगी।’

बताते चलें कि भरत कपूर 1970, 80 और 90 के दशकों में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में काफी सक्रिय रहे। इन वर्षों के दौरान उनकी मशहूर फिल्मों नूरी, राम बलराम, लव स्टोरी, बाजार , गुलामी, आखिरी रास्ता , सत्यमेव जयते, स्वर्ग, खुदा गवाह और रंग के जरिए उन्होने दर्शकों के दिलों पर खूब राज किया।

इसके साथ ही उन्होंने अपनी कला का जौहर कैंपस, राहत, परंपरा, सांस, भाग्यविधाता, अमानत, तारा, चुनौती और कहानी चंद्रकांता जैसे टेलीविजन शो में भी दिखाया ।

Related posts

कैंसर से जंग हारे ‘गद्दर’ एक्टर मुश्ताक खान, आज दी जाएगी उन्हें अंतिम विदाई

वेटरन स्क्रीनराइटर सलीम खान ‘राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित, पत्नी हेलन ने रिसीव किया Award

नहीं चल पाई रैपर बादशाह की दूसरी शादी, 5 महीने बाद ही पत्नी ईशा रिखी से लिया तलाक