जालंधर में सरेआम छुरी घोंपकर कत्ल, परिजनों मुताबिक आरोपी नशे का आदी

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : महानगर में क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है, इसी कड़ी में ऐसा मामला सामने आया, जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। जहां बूटा मंडी इलाके में दिनदहाड़े छुरी घोंपकर एक व्यक्ति की हत्या की गई। मृतक की पहचान सतपाल के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना को लेकर आसपास के इलाके के लोगों में दहशत के साथ-साथ आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।

जानकारी देते हुए मृतक के बेटे रोहन प्रीत ने बताया कि शुक्रवार देर रात अपने पिता सतपाल के साथ एक्टिवा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने यू-टर्न लिया, तभी आरोपी अजय ने तेजधार हथियार से उन पर हमला कर दिया। मौके पर बेटे ने शोर भी मचाया लेकिन किसी ने कोई भी मदद नहीं की। हमलावरों ने पिता की गर्दन सहित शरीर के कई हिस्सों में चाकू से वार किये।

परिवार के अनुसार, मृतक की अजय के साथ कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। आरोपी अजय बूटा मंडी में वेल्डिंग का काम करता है। परिजनों ने हमलावरों की पहचान अजय क्लेर और अमरजीत के रूप में हुई है। जिस व्यक्ति ने हमला किया, वह नशे का आदी है और पहले भी कई लोगों पर हमले कर चुका है, इसके बावजूद अभी तक उसके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है।

थाना-6 की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरु कर दी है। थाना-6 प्रभारी रवि ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल छुरी बरामद कर ली गई है और मृतक के बेटे के बयानों के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

Daily horoscope: तुला राशि वालों के प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी, अन्य पढ़ें राशिफल…

BJP-SAD गठबंधन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह, प्रभात नगर में हुआ कार्यक्रम

पंजाब की जनता बदलाव के लिए तैयार, पिछले 5 वर्षों में AAP सरकार की नाकामियों का जवाब आगामी चुनावों में देगी जनता: राकेश राठौर