पेंशनर मेले के दूसरे दिन 400 पेंशनरों ने लिया लाभ, पढ़ें

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : पंजाब सरकार के निर्देशों पर सरकारी पेंशनरों की सुविधा के लिए लगाए गए तीन दिवसीय पेंशनर मेले के दूसरे दिन 400 के करीब पेंशनरों ने लाभ उठाया। जिला खजाना अधिकारी डॉ. अमरनाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि पेंशनर मेले के दौरान जिले के रिटायर्ड पेंशनरों को अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) और जीवन प्रमाण पत्र (Digital Life Certificate) प्रक्रिया सुचारू ढंग से मुकम्मल करवाने में सहायता मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर रजिस्टर होने के बाद पेंशनर ऑनलाइन अपने पेंशन खातों के बारे में जानकारी चेक कर सकते हैं, संबंधित दस्तावेज डाउनलोड कर सकते हैं और सेवाओं संबंधी आवेदनों को ट्रैक भी कर सकते हैं।

उन्होंने जिले के समूह पेंशनरों और फैमिली पेंशनरों से अपील की कि 21 नवंबर को जिला खजाना कार्यालय और उप खजाना कार्यालयों नकोदर, शाहकोट और फिल्लौर में पहुंचकर मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि पेंशनर अपने साथ पीपीओ की कॉपी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन जरूर साथ लेकर आएं, ताकि ओ.टी.पी. के माध्यम से जरूरी प्रक्रिया आसानी से पूरी की जा सके।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा नेशनलाइज्ड बैंकों से आए अधिकारी/कर्मचारी मौके पर मेले में पहुंचे पेंशनरों की ई-केवाईसी और जीवन प्रमाण अपडेट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिन पेंशनरों का पेंशन सेवा पोर्टल साइट पर ई-केवाईसी (E-KYC) लंबित है, वे जल्द से जल्द अपनी नजदीकी बैंक ब्रांच/खजाना कार्यालय/उप खजाना कार्यालय में जाकर पी.एस.पी. पोर्टल पर ई-केवाईसी करवाएं ताकि भविष्य में पेंशन संबंधी कोई भी दिक्कत पेश न आए। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की जानकारी के लिए पेंशन इंचार्ज से मोबाइल नंबर 99884-33699 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

गुरु की वाणी में रंगा जालंधर, श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को लेकर निकला भव्य नगर कीर्तन

जालंधर के 2 भाईयों की ग्रीस में हत्या, 18 दिन बाद पंजाब पहुंचा शव