2 शादियों को लेकर बुरे फंसे यूट्यूबर अरमान मालिक, पटियाला कोर्ट ने किया तलब

दोआबा न्यूजलाइन

चंडीगढ़: हरियाणा के चर्चित यूटयूबर अरमान मलिक और उनके परिवार की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब यूटयूबर अरमान मलिक अपनी दो शादियों को लेकर फिर से विवादों में घिर गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार यूटयूबर अरमान के खिलाफ पटियाला जिला अदालत ने दो मामलों में नोटिस जारी किया है। जिसके लिए उन्हें 2 सितंबर को तलब किया है। उनपर पहला आरोप एक से ज्यादा शादियां करने से जुड़ा है, जबकि दूसरा आरोप उनके द्वारा लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का है। इस दौरान कोर्ट ने उनकी दोनों पत्नियों को भी पेश होने के आदेश दिए गए हैं।

दरअसल अरमान मालिक लगातार अपनी 2 बीवियों के साथ सोशल मीडिया पर आते हैं, बिगबॉस शो में भी वह अपनी दोनों पत्नियों के साथ गए थे। जानकारी के अनुसार अरमान मालिक और उनकी पत्नी पायल मालिक के खिलाफ दविंदर राजपूत ने याचिका दायर की है। जिसमें उन्होंने
आरोप लगाया है कि अरमान मलिक ने 2 नहीं, बल्कि चार शादियां की हैं, जो हिंदू विवाह अधिनियम का उल्लंघन है। हिंदू विवाह अधिनियम के तहत किसी भी हिंदू व्यक्ति को केवल एक ही विवाह करने की अनुमति है। वहीं याचिका में यह भी कहा गया है कि अरमान और पायल मालिक ने मलिक ने हिंदू देवी-देवताओं का रूप धारण कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। यह कार्रवाई न केवल धार्मिक विश्वासों का अपमान है, बल्कि हरियाणा कानून के तहत दंडनीय अपराध भी है।

बताते चलें कि अरमान मलिक की पत्नी पायल ने कुछ दिन पहले काली माता का रूप धारण करने पर मिली अपनी धार्मिक सजा भी पूरी की है। है। इस दौरान उन्होंने मोहाली, पटियाला से लेकर हरिद्वार में जाकर संतों के समक्ष माफी मांगी और मंदिरों में सेवा भी की थी।

Related posts

अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी , लॉरेंस गैंग से जुड़े तार

CM सैनी की रूस के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात, उन्नत ड्रोन तकनीक में भारत-रूस संयुक्त उद्यमों की संभावनाओं पर चर्चा

कियारा-सिद्धार्थ के घर जल्द दूसरी बार खुशियां देंगी दस्तक, कपल ने फैंस के साथ शेयर की Good news