मॉडल टाउन की इस मशहूर शॉप पर लगी भयानक आग, अंदर रखा सामान जलकर राख

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: शहर के पॉश एरिया मॉडल टाउन में सुबह उस समय लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जब एक शोरूम में आग लगी देखी। मिली जानकारी के अनुसार मॉडल टाउन में के.एफ.सी. के नजदीक स्थित मशहूर ‘Steps’ चप्पलों के शोरूम में अचानक भयानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दुकान के आसपास धुएं के गुबार फ़ैल गए।

वहीं शोरूम में आग लगने की सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद दमकल विभाग के अधिकारियों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन कहा यह भी जा रहा है कि शोरूम के अंदर रखा काफी सामान इस आग की भेंट चढ़ गया है। लेकिन गनीमत रही कि कोई भी जनहानि इस हादसे में नहीं हुई है।

Related posts

हल्का सेंट्रल के वार्ड नंबर 9 और 21 में 60.95 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

वार्ड नंबर 32 में पानी की समस्या के समाधान के लिए डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना ने लगवाई मोटर

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम से जालंधर नॉर्थ में एक्टिव AAP, मेयर वनीत धीर ने वार्ड-77 से शुरू किया डोर-टू-डोर अभियान