जालंधर में You Like Mobile शॉप का शुभारंभ, अश्वनी अग्रवाल ने रिबन काटकर किया उद्घाटन

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के सोडल चौक स्थित गीता मेडिकल स्टोर के पास You Like Mobile शॉप के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड-80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अश्वनी अग्रवाल ने विधिवत रूप से रिबन काटकर नई मोबाइल शॉप का शुभारंभ किया तथा प्रतिष्ठान के संचालकों को नई शुरुआत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खुलने से शहर में रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और स्थानीय व्यापार को भी मजबूती मिलती है। उद्घाटन समारोह के दौरान आयोजकों ने अश्वनी अग्रवाल का फूल-मालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर जे.बी. चड्ढा (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सोडल मंदिर), मुकेश कुमार, सोनी प्रभाकर एवं संजीव कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related posts

जालंधर में सोमवार देर रात 2 गाड़ियों की भीषण टक्कर, इनोवा सवार 2 व्यक्ति गंभीर घायल

‘रचनाज’ में 1 जुलाई से शुरू मेगा फैशन सेल, महिलाओं के परिधानों पर मिलेगा 60% तक का आकर्षक डिस्काउंट

Daily Horoscope: कर्क राशिवाले घर और कार्यस्थल दोनों जगह संतुलन बनाए रखें, पुराने संपर्क लाभ देंगे