दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर के सर्किट हाउस में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मंत्री मोहिंदर भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 नवंबर को आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर मोगा में एक महा रैली का आयोजन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि यह भव्य रैली अब तक की सभी रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ देगी। इसके साथ ही इस रैली के जरिए पंजाब विधानसभा 2027 चुनावों के लिए आप कार्यकर्ताओं में भी जोश भरा जाएगा।
आगे प्रेसवार्ता में उन्होंने यह भी कहा कि 26 नवंबर 2012 को AAP पार्टी की स्थापना एक नई सोच और बदलाव के उद्देश्य से हुई थी। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने महज 14 सालों में देश के 2 बड़े राज्यों में अपनी सरकार बनाई। मंत्री भगत ने आगे बताया कि पार्टी अब पंजाब में किए गए विकास कार्यों को जनता के सामने रखने के लिए ‘खुशहाल पंजाब, रंगला पंजाब’ नाम से 26 नवंबर को महारैली आयोजित निकालने जा रही है। इस रैली में पार्टी के आप पार्टी कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान समेत कई बड़े AAP नेता शामिल होंगे।
इस दौरान मंत्री भगत ने AAP पंजाब सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया और विपक्षियों पर भी जमकर निशाना साधा। आखिर में मोहिंदर भगत ने धार्मिक और सामाजिक सौहार्द की बात करते हुए कहा कि सरकार सभी धर्मों का सम्मान करती है और सतगुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश उत्सव को मनाने के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। उन्होंने साफ़ किया कि आम आदमी पार्टी ने विधासभा चुनावों के लिए पहले ही भगवंत सिंह मान को अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर दिया है। इसी के साथ ही उन्होंने पंजाब की जनता से अपील की कि वे राज्य की तरक्की और बचे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए आने वाले समय में भी पार्टी का साथ दें।