दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर :पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले जालंधर वेस्ट की राजनीति में हलचल देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शीतल अंगुराल ने आम आदमी पार्टी के विधायक और कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पर शब्दों के वार करते हुए बोले कि क्षेत्र में विकास कार्य न करने, नशा फैलने और केवल अपने परिवार व अपने व्यापार को बढ़ावा देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
पंजाब सहित जालंधर में चुनावी माहौल गर्माना शुरू हो गया है। भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने मीडिया से बातचीत के दौरान स्थानीय विधायक और मंत्री मोहिंदर भगत की कार्यशैली पर तीखे सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि जनता के सामने सच आ चुका है। आगे उन्होंने कहा कि मंत्री जी के पार्टी ऑफिस की ओपनिंग में 90 लोग भी शामिल नहीं हुए। इससे जनता की नाराजगी का संकेत बताते हुए दावा किया कि आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी को इस सीट से हार का सामना करना पड़ेगा और उनके उम्मीदवार की जमानत तक जब्त हो जाएगी।
जीतने से पहले उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते नशे का मुद्दा उठाते हुए कहा कि एक तरफ नशा खत्म होने के दावे किए जाते हैं, तो दूसरी तरफ इलाके में नशे के कारण कई युवाओं की मौतें हो रही हैं। अंगुराल ने विधायक से इस स्थिति पर जवाब मांगा है।