कांगड़ा में HRTC बस-बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर, 20 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

दोआबा न्यूज़लाइन

काँगड़ा: हिमाचल के कांगड़ा में सोमवार सुबह एक HRTC बस और बाइक के बीच भयानक टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय दीपक भारद्वाज निवासी गुरल के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा जिले के आज सुबह जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के चालाली में HRTC बस और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार युवकी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह दीपक अपने शिक्षण संस्थान जा रहा था, तभी चालाली की सड़क पर उसकी बाइक और एचआरटीसी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। वहीं जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

CM सुक्खू ने Asian Games में कांस्य पदक जीतने पर एथलीट सीमा कुमारी को दी बधाई

हिमाचल के CM सुक्खू ने फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट के विजेताओं को दी बधाई

हिमाचल के राज्यपाल ने शिमला में आयोजित गणेश उत्सव में लिया भाग