अमृतसर देहात पुलिस ने ड्रग्स और हथियार स्मगलिंग गिरोह का किया पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

दोआबा न्यूज़लाइन

अमृतसर : अमृतसर देहात पुलिस ने ड्रग्स और हथियार स्मगलिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है। मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर पुलिस ने
ड्रग्स और गैर-कानूनी हथियारों की स्मगलिंग करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने 5 किलो हेरोइन और 15 गैर-कानूनी पिस्टल बरामद की हैं। इस बात की पुष्टि पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने की।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डी.जी.पी. गौरव यादव ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर विदेशी हैंडलर्स के संपर्क में थे और गैर-कानूनी हथियारों और ड्रग्स की खेप लेते थे और निर्देशों के अनुसार उन्हें बताई कई जगहों पर आगे सप्लाई करते थे। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन घरिंडा में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत एफ.आई.आर. दर्ज की गई है और आगे-पीछे के लिंक का पता लगाने, गैंग में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए जांच चल रही है।

Related posts

पटियाला की चितकारा यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स का हंगामा, गुस्साए स्टूडेंट्स ने पुलिस की गाड़ी पर किया हमला

पंजाब पुलिस की वर्दी फिर हुई तारतार, CIA इंस्पेक्टर हेरोइन और पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

जालंधर पुलिस ने मोटरसाइकिल टक्कर के विवाद में हमला करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार