HMV कॉलेज की छात्राओं का यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के एच.एम.वी. कॉलेज की बी.एस.सी. मेडिकल और नॉन-मेडिकल की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करके कॉलेज का नाम रोशन किया है। गुरलीन कौर चना ने 8.46 सीजीपीए, तानिया ने 8.41 सीजीपीए, हिमांशी ने 8.38 सीजीपीए, कोमल घई ने 8.3 सीजीपीए और कोमल मेहरा ने 8.2 सीजीपीए प्राप्त कर प्रमुख स्थान हासिल किया।

प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं, उनके माता-पिता और संबंधित विभागों के शिक्षकों को बधाई दी और इसे छात्राओं की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि एच.एम.वी. हमेशा अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए जाना जाता है और इसकी छात्राएँ हर साल संस्थान का नाम रोशन करती हैं।

इस मौके पर दीपशिखा कैमिस्ट्री विभागाध्यक्षा, डॉ. अंजना भाटिया बॉटनी विभागाध्यक्षा और डॉ. हरप्रीत सिंह बायोइनफारमैटिक्स विभागाध्यक्ष ने भी छात्राओं को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Related posts

जालंधर में अग्निवीर भर्ती रैली 14 से 22 नवंबर को, ADC ने प्रबंधों को दिया अंतिम रूप

जनगणना-2027 : 16 से 30 नवंबर तक होगी स्व-गणना, गणनाकारों एवं सुपरवाइजरों को नियुक्ति पत्र किये वितरित

जालंधर गोली कांड मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम