पटियाला की चितकारा यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स का हंगामा, गुस्साए स्टूडेंट्स ने पुलिस की गाड़ी पर किया हमला

दोआबा न्यूज़लाइन

पटियाला: पंजाब के पटियाला में चितकारा यूनिवर्सिटी में शुक्रवार देर रात स्टूडेंट्स द्वारा भारी बवाल किया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने उन्हें समझाने आई पुलिस पर भी हमला बोल दिया और तोड़फोड़ भी की। स्टूडेंट्स के हंगामें की वजह कैंपस में भूत और 2 छात्राओं के लापता होने की अफवाह बताई जा रही है। स्टूडेंट्स द्वारा इस मामले में प्रदर्शन किया गया। उन्होंने छात्राओं के लापता होने को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन से जवाब माँगा। .

वही घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस का कहना है कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहजे छात्रों की शिकायत ले ली गई है। पुलिस का मानना है कि छात्राओं के लापता होने की बात अफवाह है। क्योंकि कैंपस के किसी भी स्टूडेंट को लापता हुई छात्राओं का नाम और पहचान नहीं हो पाई है।

DSP सुखदेव सिंह के अनुसार फिलहाल कैंपस में माहौल शांत है। स्टूडेंट्स से शिकायत ले ली है। अब एक-एक छात्रा का रिकॉर्ड से मिलान कर इसकी जांच की जाएगी। सोशल मीडिया पर किसने ये बात फैलाई, इसकी भी जांच की जा रही है।

वहीं चितकारा यूनिवर्सिटी के प्रबंधन ने कहा कि यूनिवर्सिटी में भूत की खबर महज अफवाह है क्योंकि अक्सर स्टूडेंट एक दूसरे को डराने के लिए एक दूसरे के कमरे का दरवाजा खटखटा कर भाग जाते हैं। मामले की जानकारी मिलने पर यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार कर्नल राकेश शर्मा मौके पर पहुंचे और स्पष्ट किया कि कैंपस में दो छात्राओं के लापता या मौत होने की खबर गलत है। रजिस्ट्रार ने सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को अफवाह बताया।

Related posts

पंजाब पुलिस की वर्दी फिर हुई तारतार, CIA इंस्पेक्टर हेरोइन और पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

जालंधर पुलिस ने मोटरसाइकिल टक्कर के विवाद में हमला करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने प्राइवेट पासपोर्ट एजेंट को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा