जालंधर के बबरीक चौक के पास 2 युवक महिला के कान से टॉप्स झपटकर भागे, पोते के साथ स्कूटी पर जा रही थी महिला

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के बबरीक चौक में नशा छुड़ाओ केंद्र के पास प्लसर सवार 2 युवक महिला के कान से टॉप्स झपटकर भाग गए। ये घटना उस समय हुई जब जालंधर पुलिस 15 अगस्त को लेकर ‘चाक-चौबंद होने का दावा कर रही थी। वीरवार को ही पुलिस ने शहर से विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाल लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया था। इस बीच व्यस्त यहां चौक में झपटमार सोने के टॉप्स झपटकर आसानी से भाग निकले।पीड़ित महिला की पहचान मुक्ता गौरी के रूप में हुई है, जो मंगल मंडी की रहने वाली है।

पीड़ित महिला ने बताया कि शाम 4 बजे के करीब वह अपने पोते के साथ बबरीक चौक के पास अपने किसी रिश्तेदार को मिलने के लिए स्कूटी जा रही थी। जैसे ही वे दोनों बबरीक चौक के पास पहुंचे तो पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने उसके कानों पर झपटा मारा। जब तक वह संभल पाती और कुछ कर पाती तब तक दोनों स्पीड से निकल गए। महिला ने बताया कि सोने का टॉप्स चले जाने से उसका बड़ा नुकसान हो गया है। महिला ने पुलिस से आरोपियों को पकड़ने और टॉप्स दिलाने की मांग की है।

घटना के बाद मौके पर लोग भी एकत्रित हुए लेकिन युवकों को पकड़ नहीं पाए। घटना के बाद मौके पर मची अफरा- तफरी के बीच कोई चोरों की बाइक का नंबर भी नोट नहीं कर सका।

वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना-5 की पुलिस ने महिला से पूछताछ की और उसके बयानों पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि आस पास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे है उसके बाद ही आरोपियों का पता लगाया जाएगा। अभी किसी भी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस अभी मामले की छानबीन कर रही है।

Related posts

DAV कॉलेज के खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने रचा इतिहास, विद्यार्थियों ने GNDU में प्राप्त किए शीर्ष स्थान

पंजाब सरकार कर्मचारियों से छलावा करना बंद करे, डराने-धमकाने की जगह D.A. का बकाया और हक तुरंत जारी करें: राजिंदर बेरी​

इनोसेंट हार्ट्स में शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन, अरसा लाइव बैंड तथा आर.जे. रीत ने बांधा समां