Daily Horoscope: मिथुन राशि वालो आज भाग्य आपका साथ दे सकता है, पढ़ें राशिफल…

दोआबा न्यूज़लाइन

मेष राशि: आज कार्यक्षेत्र में सफलता और अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशहाली रहेगी।
उपाय: भगवान शिव को जल अर्पित करें और ॐ नमः शिवाय का जाप करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 9

वृषभ राशि: आज आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। धन कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं। वाणी में मधुरता रखें और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
उपाय: किसी जरूरतमंद को आटे का दान करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6

मिथुन राशि: आज भाग्य आपका साथ दे सकता है। करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। पुराने अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग लाभदायक रहेगा।
उपाय: किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें और गणेश जी की पूजा करें।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 5

कर्क राशि: आज दूर स्थान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी होंगी। आर्थिक मामलों में बचत पर ध्यान दें और निवेश सोच-समझकर करें।
उपाय: किसी जरूरतमंद को सफेद वस्तु या आटे का दान करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2

सिंह राशि : आज मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता के योग हैं। परिवार से सुखद समाचार मिलेगा। क्रोध और अहंकार से बचें।
उपाय: मंदिर में मिश्री का दान करें और सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 1

कन्या राशि : आज किसी से मतभेद होने की संभावना है। बातचीत में संयम रखें। शिक्षा और करियर से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और जरूरतमंद की सहायता करें।
शुभ रंग: गेरुआ
शुभ अंक: 5

तुला राशि: आज शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें।
उपाय: गाय को रोटी खिलाएं और माता लक्ष्मी का स्मरण करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6

वृश्चिक राशि: आज परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। शिक्षा और विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ मिल सकता है। आर्थिक फैसले जल्दबाजी में न लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: किसी गरीब व्यक्ति को फल दान करें और हनुमान जी का स्मरण करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 9

धनु राशि: आज अधूरे कार्य पूरे होने के योग हैं। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। नया निवेश करने से बचें।
उपाय: किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें और गुरुजनों का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 3

मकर राशि: आज मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। पुराने कार्यों को दोबारा शुरू करने का अच्छा अवसर मिलेगा। व्यापार में सफलता के लिए मेहनत बढ़ाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
उपाय: किसी जरूरतमंद को आटे का दान करें और शिवजी की पूजा करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 8

कुंभ राशि: आज मेहनत का फल मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। परिवार के सहयोग से जरूरी काम पूरे होंगे। अहंकार और नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
उपाय: मंदिर में सुगंधित धूप अर्पित करें और जरूरतमंद की मदद करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8

मीन राशि: आज खर्चों में वृद्धि हो सकती है। बजट बनाकर चलना लाभदायक रहेगा। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। किसी से विवाद करने से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: किसी जरूरतमंद को आटे का दान करें और भगवान विष्णु का स्मरण करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 3

एस्ट्रोलॉजर ऋतिका मरवाहा , मोबाइल नंबर : 79868 11800

Related posts

CIA जालंधर ग्रामीण ने गश्त के दौरान काबू किया 1 तस्कर, 668 ग्राम हेरोइन बरामद

डॉ. दहिया को पंजाब कांग्रेस में मिली बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें

जालंधर में अग्निवीर भर्ती रैली 14 से 22 नवंबर को, ADC ने प्रबंधों को दिया अंतिम रूप