जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर अनयंत्रित होकर पलटी पराली से भरी 2 ट्रॉलियां, बाल-बाल बचे दोनों चालक

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर आज पराली से लदी 2 ट्रॉलियां पलटने से अचानक मौके अफरा- तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक तेज रफ़्तार ट्रक ने हिट किया था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर चालक अपना संतुलन खो बैठे और दोनों ट्रॉलियां सड़क के बीचों-बीच पलट गईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ हालांकि पराली सारी हाईवे पर बिखर गई। जिसके बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। ये एक्सीडेंट फगवाड़ा कचहरी के सामने बने फ्लाईओवर पर हुआ बताया जा रहा है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए ट्रॉली सवार दीपू ने बताया कि वह जालंधर से फिल्लौर पराली लेकर जा रहे थे। लेकिन जब वह फगवाड़ा फ्लाईओवर पर पहुंचे तभी एक तेज रफ़्तार ट्रक ने उनकी ट्रॉलियों को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हो गया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

वहीं एक्सीडेंट की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से सड़क पर पलटी हुई ट्रॉलियों को हटाया और बाधित यातायात को सुचारू रूप से बहाल करवाया। पुलिस अधिकारी के अनुसार हादसे में दोनों ट्रेक्टर ट्रॉली चालक सुरक्षित हैं।

Related posts

HMV कॉलेज में श्रद्दापूर्वक मनाया गया वेद प्रचार सप्ताह का समापन समारोह

APJ कॉलेज की छात्रा शोभना ने वियतनाम की राजधानी हनोई में कॉलेज का किया प्रतिनिधित्व

DAV के 26 स्टूडेंट्स की बैंकिंग, फाइनेंस और कॉमर्स सेक्टर कंपनियों में हाई पैकेज पर प्लेसमेंट