दोआबा न्यूज़लाइन
नई दिल्ली: राज्य सभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज राज्य सभा चेंबर में 10 नव-निर्वाचित/पुनर्निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वालों में प्रवीण चक्रवर्ती, देबाशीष सामंतराय, सना सतीश बाबू, विजय चिंताकायला, भाष्यम् रामा कृष्णा, लिंगमनेनी रमेश, राजेश परमानंद शुक्ला, बैद्यनाथ राम, नथवानी परिमल तथा ताई तगक के नाम शामिल हैं।
शपथ ग्रहण करने वालों में पांच सदस्यों ने हिन्दी में, एक सदस्य ने अंग्रेजी में, एक सदस्य ने तमिल में तथा तीन सदस्यों ने तेलुगु में शपथ ली । इन सदस्यों में से 4 आंध्र प्रदेश से, 2 झारखंड से तथा 1-1 सदस्य तमिलनाडु, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा से हैं। इस अवसर पर विधि और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल; सदन के कुछ सदस्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति; राज्य सभा के महासचिव पी. सी. मोदी तथा सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।