वंदे भारत एक्सप्रेस में मिला कीमती आईफ़ोन टेबलेट टिकट चेकिंग स्टाफ ने सुरक्षित यात्री को लौटाया

दोआबा न्यूज़लाइन

फिरोजपुर: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22488 (अमृतसर-दिल्ली) में 9 अगस्त 2026 को टिकट चेकिंग स्टाफ मनोज चौहान को E-2 कोच की सीट संख्या 40 पर एक आईफोन टैबलेट मिला। उन्होंने बिना देरी किए अपने हैंड हेल्ड टर्मिनल के माध्यम से यात्री के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया।मोबाइल पर यात्री ने कहा कि जल्दबाजी में ट्रेन से उतरते समय वह अपना आईफोन टैबलेट ट्रेन की सीट पर ही भूल गए थे। जिसपर मनोज चौहान ने यात्री को आश्वस्त किया कि उनका सामान पूरी तरह सुरक्षित है।

इसके बाद यात्री के वापस आने पर आईफोन टैबलेट को आरपीएफ की मौजूदगी में सुरक्षित रूप से उनको सुपुर्द कर दिया गया। अपना कीमती सामान वापस पाकर यात्री अत्यंत प्रसन्न हुआ। उन्होंने रेल कर्मचारियों की उत्कृष्ट सेवा के लिए आभार व्यक्त किया।

वहीं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार ने भी टिकट चेकिंग स्टाफ मनोज चौहान के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह घटना रेलवे कर्मचारियों की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और यात्रियों के प्रति सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Related posts

PUNJAB में 1,746 युवाओं को पुलिस विभाग में मिली सरकारी नौकरी

जालंधर में BKU सिद्धूपुर की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस, पंजाब सरकार को बड़ा संघर्ष करने की दी चेतावनी

चंडीगढ़ में कांग्रेस ने लगाया ‘चीनी का लंगर’, महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन का अपनाया अनोखा तरीका