विजिलेंस विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा नगर निगम का क्लर्क

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब विजिलेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम जालंधर के वाटर सप्लाई सिस्टम में लंबे समय से हो रही कथित अवैध वसूली का पर्दाफाश किया है। मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति की शिकायत पर विजिलेंस ने नगर निगम की वाटर सप्लाई एवं सीवरेज शाखा में तैनात क्लर्क करुण धीर को 2,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

इस मामले में विजिलेंस विभाग ने आरोपी के घर की तलाशी की और वहां से 2.72 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में शिकायतकर्ता ने बताया कि वह दोआबा चौक क्षेत्र में पिछले करीब 15 महीनों से एक अहाता चला रहा है। जहां पहुंचकर आरोपी क्लर्क ने उसे पानी और सीवरेज कनेक्शन को अवैध बताकर बंद करने की धमकी दी और मामले का निपटारा करने के लिए रिश्वत की मांग की।

वहीं शिकायकर्ता की शिकायत पर विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। अब आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related posts

APJ कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स में 3 सप्ताह से चल रही स्किल एन्हांसमेंट क्लासेस के समापन समारोह का शानदार आयोजन

LKCTC में आयोजित “लोकतंत्र की आवाज़ें: मीम बनाने की प्रतियोगिता”

जालंधर के मशहूर बाजार की AC Market में भयानक आग, दुकानदारों और ग्राहकों में मची अफरा-तफरी