जालंधर के इस मोहल्ले में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 नशा तस्कर गिरफ्तार

दोआबा न्यूज़लाइन

मीडिया के सवालों से बचती नजर आई पुलिस

जालंधर: जालंधर में बीती रात पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के धनकिया मोहल्ले में बीती रात पुलिस ने रेड कर मौके से 2 लोगों को काबू किया। इस दौरान इलाके में पुलिस को देख हड़कंप मच गया। वहीं छापामारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को काबू कर अपने साथ ले गई।

इस दौरान एसएचओ सुखदेव सिंह भी अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। एसएचओ ने बताया की यह करवाई एनडीपीएस मामले के तहत की गई है, जिसमें 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस एक अरोपी को अपनी गाड़ी में और दूसरे को बाइक में अपने साथ थाने ले गई। हालांकि करवाई के बाद जाते हुए पुलिस टीम और अधिकारी मीडिया के सवालों से बचते नजर आए। इस कार्रवाई में सिविल वर्दी में भी कुछ मुलाजिम नजर आए। पुलिस की ओर से मीडिया को कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।

फिलहाल SHO रामामंडी ने यह पुष्टि की है कि यह कार्रवाई नशा तस्करों के खिलाफ की गई है और इस दौरान 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। बाकि उन्होंने कहा कि मामले की जाँच की जा रही है।

Related posts

विदेश में पढ़ाई का सुनहरा मौका: RS Global का पंजाब में 4 शहरों में Mega Education Seminar, मौके पर मिलेगा Expert Guidance

NEET पर राजनीति कर रही कांग्रेस, अपने और सहयोगी दलों के राज्यों के परीक्षा घोटालों पर क्यों है खामोश? : विजय सांपला

मोगा में दिनदिहाड़े ज्वेलरी शॉप पर बड़ी लूट, पिस्तौल की नोक पर उड़ाए लाखों के गहने