पंजाब सरकार का ऐतिहासिक फैसला, नौवें गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखा झज्जर बचौली सैंक्चुअरी का नाम

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए रूपनगर में स्थित झज्जर बचौली जंगली जीव सैंक्चुअरी का नाम सिखों के नौवें श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम रखने का फैसला लिया है। इस फैसले को पंजाब राज्य जंगली जीव बोर्ड की स्टैंडिंग कमेटी ने मंजूरी दे दी है।

रूपनगर में 289 एकड़ भूमि में फैली यह सैंक्चुअरी अब श्री गुरु तेग बहादुर जंगली जीव सैंक्चुअरी के नाम से जानी जाएगी। कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने झज्जर-बचौली सैंक्चुअरी का नाम बदलकर श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखने की सिफारिश भेजी थी।

पंजाब के रूपनगर में झज्जर-बचौली वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी स्थित है। यह सैंक्चुअरी श्री आनंदपुर साहिब से करीब 15 किलोमीटर दूर है और सतलुज नदी के आसपास फैली हुई है। यह सैंक्चुअरी सतलुज नदी के आसपास फैले जंगल और जानवरों की सुरक्षा के लिए बनाई गई है। यहां खैर, शीशम, नीम और आंवला जैसे अन्य कई पेड़-पौधे हैं, जो सैंक्चुअरी को हरा-भरा रखते हैं।

वहीं सैंक्चुअरी में नीलगाय, हिरण, जंगली सूअर और सियार जैसे जानवर भी पाए जाते हैं। यह जगह एनिमल लवर्स और प्रकृति प्रेमियों के लिए खास है। पंजाब सरकार इसे पर्यटन के रूप में भी विकसित करना चाहती है।

Related posts

Daily Horoscope: वृषभ राशि वाले आज आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि हो सकती है, करें ये उपाय…

गृह मंत्री अमित शाह के बाद सुखबीर बादल ने BJP+अकाली गठबंधन का किया इशारा

पंजाब विधानसभा सत्र के आखिरी दिन AAP-कांग्रेस विधायक भिड़े, कानून-व्यवस्था और ड्रग्स का मुद्दा उठाया