लायलपुर खालसा कॉलेज के MSC. IT सेमेस्टर-3 के नतीजे रहे बहुत अच्छे

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के लायलपुर खालसा कॉलेज के एमएससी. आईटी सेमेस्टर 3 के नतीजे बहुत अच्छे रहे। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर द्वारा घोषित नतीजों में लायलपुर खालसा कॉलेज की स्टूडेंट नेहप्रीत कौर ने 10 में से 8.36 एसजीपीए लेकर दूसरा और स्टूडेंट पलक ने 8.27 एसजीपीए लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर गवर्निंग काउंसिल की प्रेसिडेंट सरदारनी बलबीर कौर ने स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता को बधाई दी। वहीं कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रछपाल सिंह संधू ने स्टूडेंट्स को बधाई देते हुए कहा कि जो स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में खास पोजीशन या मेरिट में आते हैं, उन्हें खास सुविधाएं भी दी जाती हैं। इस मौके पर कंप्यूटर साइंस और आईटी डिपार्टमेंट के हेड प्रो. संजीव कुमार आनंद, डॉ. दलजीत कौर और प्रो. नवनीत कौर भी मौजूद थे।

Related posts

DAVIET के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा औद्योगिक भ्रमण का आयोजन

सियासत-ए-पंजाब : चर्चित विषयों पर नॉर्थ हलके के MLA बावा जूनियर हेनरी से विशेष बातचीत

मेयर वनीत धीर ने बलदेव नगर में किया आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन