जालंधर के मध्यमवर्गीय परिवार के बेटे की भारत की Indian Cricket Team में एंट्री, परिवार में ख़ुशी का माहौल

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर के एक उभरते युवा क्रिकेटर अर्जुन राजपूत की भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम में सिलेक्शन हो गई है। अर्जुन की कड़ी मेहनत और लगन के चलते आज उसका बचपन का सपना सच हो गया है। भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम में सिलेक्शन होने के बाद अब अर्जुन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के तहत श्रीलंका दौरे पर जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कूच बिहार ट्रॉफी में अर्जुन के शानदार प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं की नजर उनपर पड़ी और उनकी एंट्री इंडियन क्रिकेट टीम में हो गई। इस ट्रॉफी में अर्जुन ने केरल के खिलाफ 200 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी, जबकि सौराष्ट्र के विरुद्ध 121 रनों का शतक भी जड़ा था। क्रिकेट में कड़ी प्रैक्टिस और फोकस के दम पर अर्जुन ने अंडर-14 और अंडर-16 स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते खुद को एक ऑलराउंडर के रूप में साबित किया।

जानकारी के अनुसार 2007 में जन्मे अर्जुन जालंधर के रामनगर में रहने वाले एक मध्यमवर्गिर परिवार में से हैं और उनके पिता छोले- भटूरे की रेहड़ी लगाते हैं। परिवार का कहना है कि अर्जुन ने महज 7 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। अर्जुन ने शुरुआती कोचिंग जालंधर में कोच विक्रम सिद्धू से ली थी। इसके साथ ही अर्जुन ने PAP और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की अकादमियों में रहकर अपनी तकनीक को और मजबूत किया। उनकी प्रतिभा को देखते हुए जालंधर के एक निजी स्कूल ने उन्हें 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप दी। जिससे वे पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट पर भी पूरा ध्यान दे सके। अर्जुन राजपूत पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को अपना आदर्श मानते हैं।

वहीं अर्जुन के परिवार ने भी उनका काफी साथ दिया। उनके पिता ने सीमित आय के बावजूद बेटे के सपने को टूटने नहीं दिया। बेटे के चयन पर परिवार के साथ-साथ जिला क्रिकेट संघ और खेल जगत में ख़ुशी कि लहर दौड़ गई है। बता दें कि पंजाब से कुल चार खिलाड़ियों का चयन भारतीय अंडर-19 टीम में हुआ है। जिनमें से पटियाला से सागर विर्क, जालंधर से अर्जुन राजपूत, लुधियाना से अनमोलजीत सिंह और रोपड़ से इशान सूद शामिल हैं। यह उपलब्धि अपने आप में पंजाब क्रिकेट के लिए एक बड़ी बात है।

Related posts

BREAKING: जालंधर के मशहूर BMS फैशन स्टोर पर दिनदिहाड़े FIRING, 2 बाइक सवार हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम

जालंधर पुलिस ने अलग-अलग ऑपरेशन दौरान 4 आरोपियों को दबोचा, 50 ग्राम हेरोइन और 01 पिस्तौल 32 बरामद

SGL अस्पताल ने जन्मजात दिल की बीमारी वाली मरीज़ में सफलतापूर्वक इम्प्लांट किया पेसमेकर