जालंधर डाक विभाग ने रक्षाबंधन के त्योहार के चलते लिया ये फैसला, रविवार और छुट्टियों में भी खुले रहेंगे पोस्ट ऑफिस

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: रक्षाबंदन के त्योहार को देखते हुए जालंधर के डाक विभाग ने एक अहम फैसला लिया है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के डाक विभाग ने आगामी रक्षाबंधन के त्योहार के चलते 15 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक आने वाले सभी रविवार और सरकारी छुट्टियों के दिन शहर के कुछ चुनिंदा पोस्ट ऑफिस खुले रखने का फैसला लिया है।

यह फैसला डाक विभाग ने लोगों की सुविधा को देखते हुए लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जालंधर डिवीजन के पोस्ट ऑफिस सुपरिटेंडेंट सतिंदर सिंह लहरी ने बताया कि आगामी त्योहार रक्षाबंधन के चलते लोगों की सुविधा के लिए डाक विभाग ने 15 जुलाई से 28 अगस्त 2026 के बीच आने वाले सभी रविवारों और सरकारी छुट्टियों पर चुनिंदा पोस्ट ऑफिस के बुकिंग काउंटर खुले रखने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि रविवार और छुट्टियों के दिन ये पोस्ट ऑफिस सुबह 9 से शाम 4:30 बजे तक खुले रहेंगे। खुले रहने वाले पोस्ट ऑफिस में जालंधर सिटी हेड पोस्ट ऑफिस, जालंधर कैंट हेड पोस्ट ऑफिस, नवांशहर मेन डाकघर,भोगपुर सब पोस्ट ऑफिस, ग्रेन मार्किट पोस्ट ऑफिस, बस्ती गुजां सब पोस्ट ऑफिस, फिल्लौर सब पोस्ट ऑफिस और बंगा सब पोस्ट ऑफिस शामिल हैं।

उन्होंने आगे यह भी बताया कि त्योहारी सीजन में लोगों को अपने स्पीड पोस्ट, पार्सल और राखी मेल बुक करने में कोई परेशानी न हो, इसके विभाग ने लिए ये खास इंतजाम किए हैं। डाक विभाग ने लोगों से अपील की है कि आखिरी समय की भीड़ से बचने के लिए राखी और पार्सल पहले ही बुक करवा दें। इसके साथ ही विभाग ने यह भी बताया कि सभी डाकघरों में राखी भेजने के लिए विशेष वाटरप्रूफ लिफाफे और राखी बॉक्स भी उपलब्ध रहेंगे।

Related posts

Daily Horoscope : शुक्रवार के दिन आज इन 7 राशियों पर बनी रहेगी माता रानी की अपार कृपा, पढ़ें राशिफल….

विदेश में पढ़ाई का सुनहरा मौका: RS Global का पंजाब में 4 शहरों में Mega Education Seminar, मौके पर मिलेगा Expert Guidance

NEET पर राजनीति कर रही कांग्रेस, अपने और सहयोगी दलों के राज्यों के परीक्षा घोटालों पर क्यों है खामोश? : विजय सांपला