जालंधर में लोगों ने ड्रिंक एंड ड्राइव करते पकड़ा पुलिसकर्मी, नशे में कई गाड़ियों को बनाया निशाना, भारी हंगामा

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के व्यस्त इलाके वर्कशाप चौक के पास गुरुवार देर रात एक पुलिस कर्मी ने शराब के नशे में कई गाड़ियों को टक्कर मारने की कोशिश की और भाजपा नेत्री आरती राजपूत की गाड़ी को मामूली टक्कर मारी। गनीमत रही कि टक्कर के वक़्त आरती राजपूत ने अपनी गाड़ी संभाल ली और कोई जानी- माली नुकसान नहीं हुआ। इस दौरान आरती राजपूत ने हौंसला दिखाते हुए नशे में धुत्त पुलिसकर्मी को जबरन मकसूदां थाने के नजदीक रोका और सूचना कर पुलिस को मौके पर बुलाया। उनके अनुसार गाड़ी रुकने के बाद जब पुलिसकर्मी नीचे उतरा, तो वह सड़क पर हंगामा करने लगा। वह नशे में इस कदर धुत्त था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। उन्होंने पुलिसकर्मी का एक वीडियो भी बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भाजपा नेत्री आरती राजपूत का कहना है कि पुलिस कर्मी इतने नशे में था कि वह खुद डी.ए.वी. कॉलेज के पास एक नाले में गाड़ी समेत गिरने लगा था लेकिन बाद में उसने कुछ वाहनों को मामूली टक्कर भी मारी। आरती ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मी उसकी गाड़ी से भी टकराने लगा था लेकिन बचाव हो गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई।

वहीं घटना की सूचना पाकर तुरंत पुलिस अधिकारी तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और अत्यधिक नशे में धुत्त पुलिसकर्मी जतिंदर को अपने साथ ले गए। वहीं आरती राजपूत ने अधिकारियों से मांग की कि दोषी पुलिसकर्मी का तुरंत मेडिकल करवाया जाए और उसका चालान काटा जाए, जैसे आम जनता का काटा जाता है।

वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि जहां एक तरफ ट्रैफिक पुलिस लोगों को ट्रैफिक नियमों की पालना का पाठ पढ़ाती है और दूसरी तरफ ऐसे कुछ पुलिसकर्मी सरेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं। मिली जानकारी के अनुसार जब यह वायरल वीडियो पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के ध्यान में आई तो उन्होंने तुरंत प्रभाव से आरोपी पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया है।

Related posts

जालंधर के बबरीक चौक के पास 2 युवक महिला के कान से टॉप्स झपटकर भागे, पोते के साथ स्कूटी पर जा रही थी महिला

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की छात्रा सृष्टि का थल सैनिक कैंप, नई दिल्ली के लिए चयन

संस्कृति KMV स्कूल में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस