पंजाब कांग्रेस पर छाए फूट के बादल, एक तरफ चन्नी का शक्ति प्रदर्शन दूसरी तरफ सांसद रंधावा की दिल्ली में शाह से मुलाकात

दोआबा न्यूज़लाइन

लुधियाना/चमकौर साहिब: पंजाब कांग्रेस में भी बंगाल की तृणमूल कांग्रेस के बाद फूट के आसार बने हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार गुरदासपुर सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा गुपचुप तरीके से दिल्ली में केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह से मिले। इस दौरान वह BJP के राज्यसभा सांसद तरूण चुघ के साथ भी देखे गए। रंधावा की इस मुलाकत के बाद से पंजाब कांग्रेस में फूट की खबरें अख़बारों की सुर्खियां बन रही हैं। हालांकि अभी उन्होंने पार्टी छोड़ने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

वहीं मंत्री शाह से मुलाकत बाद मीडिया से रूबरू होते हुए रंधावा ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के हालात के बारे में चन्नी व राजा वडिंग आपको बेहतर बता सकते हैं। दोनों नेताओं के विरुद्ध अपना गुस्सा जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की नौबत नहीं आनी चाहिए थी। इतनी बैठकों के बाद भी यह स्थिति आ गई, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

चन्नी के शक्ति प्रदर्शन से गरमाई पंजाब कांग्रेस, समर्थकों संग प्रदर्शन कर भेजा बड़ा सियासी संदेश

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर पार्टी नेतृत्व तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और संगठन में वरिष्ठ नेताओं की भूमिका को लेकर आवाज उठाई गई।

संगठन में बदलाव के बाद बढ़ी नाराजगी की चर्चा
हाल ही में पंजाब कांग्रेस के नए संगठन की घोषणा के बाद चन्नी को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बावजूद उनके समर्थकों में यह चर्चा है कि उन्हें अपेक्षित राजनीतिक महत्व नहीं मिला। इसी कारण उनके प्रदर्शन और बैठकों को शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

कांग्रेस ने मतभेद से किया इनकार
कांग्रेस नेतृत्व का कहना है कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और सभी वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी के अनुसार चन्नी का प्रदर्शन और बैठक संगठन को मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति का हिस्सा है, न कि किसी तरह की बगावत।

पंजाब की राजनीति में बढ़ी हलचल
चन्नी की सक्रियता और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के राजनीतिक कदमों के बाद पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान की चर्चाएं और तेज हो गई हैं। हालांकि अभी तक किसी नेता ने पार्टी छोड़ने या बड़े राजनीतिक फैसले की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। आने वाले दिनों में पार्टी नेतृत्व के अगले कदम पर सभी की नजर रहेगी।

Related posts

पंजाब में अब हड़ताल पर बैठे इस विभाग के कर्मचारी, अधिक जानकारी के लिए पढ़ें खबर…

ड्रग एक्टिविस्ट झोटा के परिवार से मिले गृह मंत्री, कहा -कल जांच के लिए मानसा पहुंचेगी CBI

भाजपा हिमाचली सेल के नवनियुक्त प्रदेश कन्वीनर पहुंचे राकेश राठौर के घर, मुंह मीठा करवाकर किया स्वागत