दोआबा न्यूज़लाइन
जोगिन्दर नगर: हिमाचल के जोगिन्दर नगर में मंडी-पठानकोट हाईवे पर एक थार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी। बताया जा रहा है कि पपरोला के आयुर्वेदिक अस्पताल के 8 ट्रेनी डॉक्टर थार गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे तभी अचानक गाड़ी अनयंत्रित होकर सड़क से उतारकर खेतों में जा पलटी। हादसे में आयुर्वेदिक अस्पताल पपरोला के 8 ट्रेनी डॉक्टर घायल हो गए हैं। हादसा देर रात करीब 3 बजे हुआ बताया जा रहा है।
वहीं घटना की सूचना पाकर जोगिंद्रनगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पांच को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि 3 का पालमपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार सभी डॉक्टर जोगिंद्रनगर आए हुए थे। घटना के समय वह थार में सवार होकर वापस पपरोला वापिस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी थार गाड़ी अनयंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई।
हादसे में घायल घायल ट्रेनी डॉक्टरों की पहचान 25 वर्षीय रोहित निवासी पजारठी, पांगणा; 25 वर्षीय अंकिता धीमान निवासी लंबागांव, जयसिंहपुर, 23 वर्षीय निकिता निवासी बडूआ, शिमला, 25 वर्षीय सुनीता सेपट निवासी कर्णसर, जयपुर; 23 वर्षीय अकन्या निवासी अंब, ऊना, 24 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार निवासी कांडा, करसोग और 23 वर्षीय शुभम निवासी पंजयाला, बैजनाथ के रूप में हुई है।
वहीं पुलिस अब एक्सीडेंट के कारणों की जाँच कर रही है। वाहन अचानक अनियंत्रित क्यों हुआ, इसे लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।