धुरंधर- 2 एक्टर अर्जुन रामपाल ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग गोवा में की दूसरी शादी

दोआबा न्यूज़लाइन

8 साल के लंबे रिलेशन के बाद गर्लफ्रेंड से की गोवा में रजिस्टर मैरिज

चार बच्चों के पापा हैं Arjun Rampal

मनोरंजन: बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर अर्जुन रामपाल ने 53 साल की उम्र में 8 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस ने गोवा में सीक्रेट तरीके से दूसरी शादी कर ली है। दोनों ने उत्तरी गोवा के मापुसा स्थित सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में 21 अगस्त 2026 को शादी की कानूनी प्रक्रिया पूरी की और अपनी शादी को रजिस्टर किया। कोर्ट मैरिज के बाद कपल ऑफिशियल पति-पत्नी बन चुका है। जानकारी के अनुसार अर्जुन से गैब्रिएला उम्र में 14 साल छोटी हैं।

वहीं इससे पहले अर्जुन रामपाल जब रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में आए थे, तो उन्होंने गैब्रिएला के साथ अपनी सगाई की बात को कंफर्म किया था। हालांकि, अभी तक कपल ने खुद अपनी शादी की खबरों को ऑफिशियल नहीं किया है। बता दें कि गैब्रिएला के साथ अर्जुन की यह दूसरी शादी है। गैब्रिएला साउथ अफ़्रीकी मॉडल हैं और फैशन डिज़ाइनर हैं। दोनों के दो बच्चे (बेटे) भी हैं। शादी से 7 साल पहले यानी 2019 में अर्जुन और गैब्रिएला के पहले बेटे एरिक का जन्म हुआ था। इसके चार साल बाद 2023 में उनके दूसरे बेटे एरिव का जन्म हुआ। 2025 में अर्जुन ने गैब्रिएला से अपनी सगाई की जानकारी दी थी।

बता दें कि अर्जुन राजपाल की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी साल 1998 में सुपरमॉडल और बिजनेसवुमन मेहर जेसिया से हुई थी, जिनसे उनकी दो बेटियां माहिका और मायरा हैं। साल 2018 में कपल ने सेपरेशन की घोषणा की थी।

Related posts

गोल्डन टेंपल में पत्नी सहित नतमस्तक हुए बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी, सरबत के भले की कामना की

शाहरुख खान के बंगले में घुसे 2 विशाल सांप, स्नेक कैचर ने पकड़ा 8 फीट लंबा अजगर, मन्नत में चल रहा है रेनोवेशन का काम

ऑस्ट्रेलिया कॉन्सर्ट में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान फैंस पर भड़के पंजाबी सिंगर औजला, फिर यूं जीता फैंस का दिल