संस्कृति KMV स्कूल के विद्यार्थी खेलो इंडिया अस्मिता लीग सॉफ्ट टेनिस में बने चैंपियन

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के संस्कृति केएमवी स्कूल के विद्यार्थी सना भट्टी एवं जैस्मीन कौर भोगल ने भारतीय खेल मंत्रालय द्वारा प्रायोजित खेलो इंडिया अस्मिता लीग के तहत एक दिवसीय सॉफ्ट टेनिस सिटी लीग में प्रतिभागात करते हुए प्रथम एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह आयोजन सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ पंजाब की देख-रेख में अनंता एंक्लेव, साऊथ सिटी, लुधियाना के सॉफ्ट टेनिस ग्राउंड में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

वहीं सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ पंजाब के महासचिव नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पंजाब भर से कुल 70 महिला खिलाड़ियों ने अंडर-15, अंडर-18 व अंडर-21 आयु वर्ग में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन नरपिंदर सिंह, यादविंदर, बलविंदर कौर और डॉ. प्रदीप कुमार सिंह के सानिध्य में किया गया। जिसमें संस्कृति के बी स्कूल की विद्यार्थी जैस्मीन कौर भोगल, सनः। भट्टी एवं सुखमीत कौर ने पदक एवं प्रमाण पत्र प्राप्त किए।

प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को महासचिव नरेंद्र पाल सिंह द्वारा पदक व प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य रचना मोंगा ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाइया देते हुए कहा कि कार्यक्रम में न केवल खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा दिया गया, बल्कि युवतियों को खेलों के माध्यम से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य को भी मजबूती प्रदान की।

Related posts

हल्का सेंट्रल के वार्ड नंबर 9 और 21 में 60.95 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

वार्ड नंबर 32 में पानी की समस्या के समाधान के लिए डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना ने लगवाई मोटर

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम से जालंधर नॉर्थ में एक्टिव AAP, मेयर वनीत धीर ने वार्ड-77 से शुरू किया डोर-टू-डोर अभियान