मानव सहयोग स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय डांस चैंपियनशिप में लहराया जीत का परचम

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर की डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में 4 जनवरी को डांस स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 12वीं राष्ट्रीय डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप (2025–26) का आयोजन किया गया था। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश भर से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया था।

वहीं मानव सहयोग स्कूल के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया था। स्कूल की छात्रा निहारिका ने डांस श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की। यह सफलता उसकी लगन, मेहनत और अनुशासन का परिणाम है।

इसके अतिरिक्त 11 जनवरी को आयोजित ग्रैंड फिनाले में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। हरनूर सिंह ने कांगो प्रस्तुति में प्रथम तथा कविता प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। गरिमा ने पेंटिंग में प्रथम स्थान हासिल किया। गुरनिमरत ने डांस में तृतीय स्थान, अनाया कौल ने डांस में द्वितीय स्थान और निहारिका ने डांस में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल सपना कुमार ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, “हमारे विद्यार्थियों की यह सफलता मानव सहयोग स्कूल के लिए गर्व का विषय है। निहारिका की राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त उपलब्धि यह सिद्ध करती है कि सही मार्गदर्शन और निरंतर परिश्रम से विद्यार्थी हर मंच पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। हमें भविष्य में भी ऐसी अनेक उपलब्धियों की आशा है।”

Related posts

गोराया हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला; शॉर्ट सर्किट से वर्ना जलकर राख, बाल-बाल बचा चालक

मानव सहयोग स्कूल में ‘स्पोर्ट्स फ्यूजन लीग 2026’ का भव्य समापन: खेल और उत्साह का अद्भुत संगम

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा शहर में अपराध नियंत्रण, मजबूत कानून व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर साप्ताहिक क्राइम मीटिंग आयोजित