दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: शहर के लायलपुर खालसा कॉलेज के पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट के टीचर्स और स्टूडेंट्स ने बुढ़ियाना स्थित वृद्ध आश्रम और चैरिटेबल सोसाइटी का एक शैक्षणिक दौरा किया है। इस दौरे का मुख्य मकसद स्टूडेंट्स में नैतिक मूल्यों को भरना था। इस दौरे के दौरान स्टूडेंट्स ने वृद्ध आश्रम में रहने वाले लोगों से मुलाकात की और उनके जीवन के अनुभवों को समझने की कोशिश की।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रशपाल सिंह संधू ने ऐसी कोशिशों को एक सराहनीय कदम बताया। उन्होंने वृद्ध आश्रम के लिए खाने-पीने का सामान भेजते हुए विद्यार्थियों स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में जरूरतमंद, गरीब और अनाथ बच्चों की मदद करना हमारा साझा कर्तव्य है। इस मौके पर डिपार्टमेंट की हेड डॉ. अनु कुमारी, डॉ. अजीतपाल सिंह, प्रो. संजो शाद और प्रो. लिवप्रीत भी मौजूद थे।