S.I.R. के तहत जिले के सभी 1997 पोलिंग स्टेशनों पर लगाए गए विशेष कैंप

दोआबा न्यूज़लाइन

डिप्टी कमिश्नर ने विभिन्न पोलिंग बूथों का किया दौरा

जालंधर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार वोटर सूचियों की चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026 के तहत मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब के निर्देशों के अनुसार आज जिले के सभी 1997 पोलिंग स्टेशनों पर विशेष कैंप लगाए गए। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने विभिन्न पोलिंग बूथों का दौरा करके वोटरों से दावे व आपत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान कैंप में पहुंचे नागरिकों से बातचीत भी की।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ये कैंप योग्य नागरिकों की वोटर के रूप में रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने तथा वोटरों को नोटिस फॉर्म, दावे और आपत्ति दाखिल करने संबंधी सहयोग प्रदान करने के लिए लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों ने अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहकर नागरिकों की एस.आई.आर. के तहत जिले के सभी 1997 पोलिंग स्टेशनों पर विशेष कैंप लगाए गए।

Related posts

जालंधर नार्थ हलके के प्रभारी वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई कॉलोनियों के मुद्दों का मौके पर करवाया समाधान

KMV में स्मार्ट इन्वेस्टिंग और म्यूचुअल फंड पर सेबी-पार्टनर्ड वेबिनार का आयोजन

नगर निगम कमिश्नर ने बर्ल्टन पार्क में चल रहे सिविल कामों का किया निरीक्षण