जन्माष्टमी पर जालंधर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण नाम का जयघोष

दोआबा न्यूज़लाइन

अश्वनी अग्रवाल ने भगवान श्री कृष्ण के चरणों में माथा टेककर जालंधरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

जालंधर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड नंबर 80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने जालंधर के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण के चरणों में माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति का माहौल देखने को मिला। मंदिर आयोजकों की ओर से अश्वनी अग्रवाल को परना भेंट कर सम्मानित किया गया। पार्षद अग्रवाल ने इस सम्मान के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने भगवान श्री कृष्ण से जालंधरवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की तथा सभी श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर के. के. गुप्ता, रमन कक्कर, प्रतुल हांडा सहित मंदिर आयोजक, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related posts

जालंधर पुलिस ने हेरोइन सप्लाई नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 2 किलो हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

जालंधर नार्थ हलके के प्रभारी वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई कॉलोनियों के मुद्दों का मौके पर करवाया समाधान

KMV में स्मार्ट इन्वेस्टिंग और म्यूचुअल फंड पर सेबी-पार्टनर्ड वेबिनार का आयोजन