गांवों में भाजपा करेगी उतकृषट प्रर्दशन – ईंजी चंदन रखेजा

जालंधर : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव को लेकर चुनावी प्रचार थम गया है, जहां आज 14 तारीख को मतदान डाला जाएगा। वहीं चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रायपुर जिला परिषद के अंतर्गत आने वाले सालरपुर, रायपुर, हरदोफराला, दौलतपुर, चक दौलतपुर और चाचोवाल में भाजपा द्वारा नियुक्त किए गए इंचार्ज मनोज अग्रवाल, इंजी. चंदन रखेजा और गुरमीत सिंह द्वारा जोरदार प्रचार किया गया।

तीनों ने लगातार इस हलके में बेहद संगठित तरीके से प्रचार किया और चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भी पूरी टीम के साथ मिलकर भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की। इससे इस इलाके में पूरा माहौल भाजपा के पक्ष में बन गया और पूरा गांव भारतीय जन्ता पार्टी जिन्दाबाद के जयघोष से गूंज उठा जिसके चलते भाजपा उम्मीदवार तारो जी की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

इस मौके पर वरिष्ठ नेता मनोज अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा, महासचिव गुरमीत सिंह तथा उनके साथ चाचोवाल से युवा पंच साहिल, युवा नेता गौरव चौहान,बूटा सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related posts

भतीजे दिवित ओलक की मौत पर दुःख साँझा करने उनके घर पहुंचे यो-यो हनी सिंह, भाई से गले मिल फुट- फुट कर रोये

दोहरी खुशियों से जगमगाया APJ कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स: चेयरपर्सन सुषमा पाल

मानव सहयोग सोसाइटी द्वारा गाँव नौली में लगाया गया 5वां आँखों का फ्री जांच व ऑपरेशन कैंप