डीआरवी DAV कॉलेज फिल्लौर में NSS और रेड रिबन क्लब की ओर से सेमिनार का आयोजन

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: फिल्लौर के डीआरवी डीएवी कॉलेज में प्रिंसिपल एसके मिढ़ा के नेतृत्व में एनएसएस और रेड रिबन क्लब की ओर से सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार के दौरान प्राचार्य एसके मिढ़ा ने छात्रों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अपने समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि आप नशे के आदि लोगों को प्रेरित कर नशामुक्त कर सकते हैं। हमारा समाज तभी नशा मुक्त हो सकता है जब आज की युवा पीढ़ी आगे बढ़कर समाज में ऐसी बुराइयों को रोकने में अपना पूरा सहयोग दे, अगर आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिले जो नशे का आदी है तो उसके बारे में तुरंत परिवार को बताएं ताकि समय रहते ही उसे नशे की लत से बचाया जा सके और उसे नई जिंदगी दी जा सके।

वहीं उन्होंने आगे यह भी कहा कि जो छात्र नशा करता है उसकी पहली पहचान यही होती है कि वह आम लोगों से अलग होगा और अलग ही नजर आएगा। ऐसा व्यक्ति न केवल समाज में अपमानित होगा बल्कि धन भी बर्बाद करेगा। जब उसके पास कुछ नहीं बचेगा तो वह चोरी और धोखाधड़ी करना शुरू कर देगा। इसलिए हर माता-पिता का कर्तव्य है कि वह अपने बच्चों का ख्याल रखें। विद्यार्थी और युवा अपना जीवन अच्छे कार्यों में लगाएं। इस अवसर पर प्रोफेसर (डॉ.) परमजीत कौर एवं एनएसएस विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित था।

Related posts

पारदर्शी भर्ती व्यवस्था ने युवाओं के सपनों को दी नई उड़ान, 67 हजार से अधिक को मिला रोजगार : अश्वनी अग्रवाल

जालंधर के डेरा बल्लां पहुंचे सांसद चन्नी, डेरे के चैरिटेबल अस्पताल को भेंट की आधुनिक एम्बुलेंस

जालंधर विशाल धार्मिक समागम के लिए पूरी तरह तैयार, गायक हंसराज रघुवंशी 13 जून को देंगे प्रस्तुति : मोहिंदर भगत