दोआबा न्यूज़लाइन
लूट मामले में पहले पकड़ा जा चुका है एक नाबालिग आरोपी
जालंधर: जालंधर कमिश्नरेट के थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस टीम ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी ने थाना-1 क्षेत्र में हनुमत मार्बल मकसूदां फ्लाईओवर के पास बेसबॉल से मारकर एक व्यक्ति से मोबाइल फोन लूटा था। आरोपियों से घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और बेसबॉल बैट बरामद किया है।
इस संबंध में 25.05.2026 को मुकदमा नंबर 81 दिनांक 13.03.2026 धारा 309(6), 317(2), 3(5) बीएनएस थाना डिवीज़न नंबर 01 कमिश्नरेट जालंधर में कार्रवाई करते हुए 01 आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला परमजीत सिंह पुत्र बच्चन सिंह, निवासी मकान नंबर 95 अमनदीप एवेन्यू, जालंधर ने दर्ज कराया था। उसने बताया कि वह सुबह करीब 4.45 बजे सैर करने के लिए निकला था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार 02 युवकों ने उस पर बेसबॉल बैट से हमला कर उसे घायल कर दिया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया था।
इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को दिनांक 24.04.2026 को गिरफ्तार किया गया था और दूसरे फरार आरोपी दिवांशु उर्फ दिव पुत्र जसपाल, निवासी मकान नंबर 99, गली नंबर 1, न्यू अमर नगर, गुलाब देवी रोड, जालंधर को कपूरथला से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल
पीबी 08-बीजे-2803 ब्रांड स्प्लेंडर और बेसबॉल बैट बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज हैं। अब पुलिस रिमांड हासिल करके आरोपी द्वारा की गई अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है।