संस्कृति KMV स्कूल ने टीलाथन 2026 में दर्ज कराई उत्साहपूर्ण भागीदारी

दोआबा न्यूज़लाइन

टीलाथन जालंधर 2026 का मुख्य उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर मुक्त राज्य की ओर एक कदम

जालंधर: शहर के संस्कृति के.एम.वी.स्कूल ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए एक सराहनीय पहल करते हुए ‘टीलाथन जालंधर 2026’ में उत्साहपूर्ण भागीदारी दर्ज करवाई। जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में स्कूल की नौवीं एवं दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा ‘फुलकारी टीम’ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस टीलाथन का मुख्य उद्देश्य पंजाब को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से मुक्त करना तथा समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना एवं महिलाओं और बालिकाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने पर केंद्रित रहा।

इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने 1 किलोमीटर एवं 5 किलोमीटर वॉक/रन में भाग लेकर न केवल अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया, बल्कि सामाजिक जागरूकता का भी प्रभावशाली संदेश दिया। प्रत्येक प्रतिभागी ने अपने कदमों के माध्यम से महिलाओं के सम्मान, स्वास्थ्य और एक सुरक्षित समाज की आवश्यकता को उजागर किया। इस प्रकार यह आयोजन केवल एक दौड़ न रहकर एक सशक्त सामाजिक अभियान बन गया।

इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्या रचना मोंगा ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि उन्हें स्टाफ की सक्रिय भागीदारी और विद्यार्थियों के उत्साह पर गर्व है। उन्होंने कहा, “विद्यार्थियों को ऐसे अभियानों का हिस्सा बनाना न केवल उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करता है, बल्कि उन्हें सामाजिक मुद्दों के प्रति संवेदनशील भी बनाता है।” उन्होंने आगे कहा, “जब हमारी नई पीढ़ी ऐसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य और सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए आगे आएगी, तभी हम एक स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण कर सकेंगे।”

Related posts

नशे के खिलाफ अभियान में तेज़ी: जालंधर देहात पुलिस द्वारा बिलगा में आयोजित जागरूकता बैठक

Daily Horoscope : वृषभ राशिवालों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है, परिवार में सुखद माहौल रहेगा

महिला आरक्षण बिल गिराने के बाद विपक्ष के खिलाफ भाजपा की जन-आक्रोश मुहिम