दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहे हैं रणबीर-दीपिका, कपल ने इंस्टाग्राम पर फैंस को दी GOOD NEWS

दोआबा न्यूज़लाइन

बॉलीवुड: बॉलीवुड के पॉवर कपल दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह दोबारा माता-पिता बनने जा रहे हैं। यह गुड न्यूज़ कपल ने इस्टाग्राम के जरिये अपने फैंस को दी है। दीपिका ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपनी बेटी ‘दुआ’ के साथ एक फोटो शेयर कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की। कपल ने यह खुशखबरी अपनी लाड़ली बेटी के हाथों फैंस को दी।

Instagram Post

दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही सिंपल और प्यारी तस्वीर शेयर की है। इसमें उनकी बेटी दुआ पादुकोण सिंह ने एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़ी हुई है। फोटो में रणवीर और दीपिका के हाथ अपनी बेटी को थामे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस पोस्ट को शेयर करते हुए दीपिका ने कोई कैप्शन नहीं दिया, बल्कि सिर्फ Evil Eye वाला इमोजी लगाया है। कपल के इस पोस्ट के सोशल मीडिया पर शेयर होते ही बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस लगातार जोड़े को बधाइयां दे रहे हैं।

वहीं इस बीच खबर यह भी सामने आ रही है कि दीपिका अपनी 2nd प्रेग्नेंसी के दौरान अपना काम जारी रखेगी। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक दीपिका प्रेग्नेंसी में भी फिल्म ‘राका’ की शूटिंग जारी रखेंगी। इस फिल्म में उनका रोल काफी पावरफुल और एक्शन से भरपूर बताया जा रहा है।

बता दें कि दीपिका और रणवीर ने काफी लंबे समय तक साल एक- दूसरे को डेट करने के बाद नवंबर 2018 में इटली में शादी की थी। शादी के करीब 6 साल बाद सितंबर 2024 में दीपिका ने अपनी पहली बेटी दुआ को जन्म दिया था। अब दुआ डेढ़ साल की होने वाली है और जल्द ही बड़ी बहन भी बनने वाली है।

Related posts

नई एल्बम ‘इश्का वे’ की प्रमोशन के लिए जालंधर पहुंचा पंजाबी सिंगर कंठ कलेर, रिलीज किया पोस्टर

40 की उम्र में दूसरी बार पैरेंट्स बने सोनम कपूर और आनद आहूजा, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म

पांचवीं बार पिता बने 2 पत्नियों वाले फेमस यूट्यूबर अरमान मालिक, नवरात्री पर पहली पत्नी पायल ने दिया बच्चे को जन्म