दिन चढ़ते ही सड़क हादसे ने ली बुजुर्ग की जान, ड्राइवर मौके से भागा

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : महानगर में सड़क हादसे दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है, इसी कड़ी में वर्कशॉप चौक पर ऐसा भयानक हादसा हुआ, जिसने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए। एक तेज रफ्तार ट्रक ने काम पर जा रहे साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से वाहन छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का पंजाब रजिस्ट्रेशन नंबर PV 08 DS 2953 बताया जा रहा है। हादसे की खबर फैलते ही मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों का भारी जमावड़ा लग गया।

मिली जानकरी के अनुसार राहगीरों ने कहा कि साईकल सवार एक बुजुर्ग के ऊपर ट्रक चढ़ गया, हादसे के बाद व्यक्ति की सांसे चल रही थी लेकिन उनके इलाज में देरी हुई, जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। लोगों ने 108 एम्बुलेंस और पुलिस हेल्पलाइन 100 तथा 112 पर लगातार कॉल किए। लेकिन एम्बुलेंस को पहुंचने में आधा घंटा लग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रकिर्या शुरु कर दी है।

Related posts

DC ने विशेष जरूरतों वाले बच्चों और बुजुर्गों के साथ साझा की दिवाली की खुशियां

हॉकी पंजाब और प्रशासन ने हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की जीत, प्रदेश की खेलों के लिए बड़ा मील पत्थर बताया

Daily Horoscope : कर्क राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, अन्य पढ़ें राशिफल…