DC ने विशेष जरूरतों वाले बच्चों और बुजुर्गों के साथ साझा की दिवाली की खुशियां

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जिला जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने रेड क्रॉस स्कूल और प्रयास स्कूल के विशेष जरूरतों वाले बच्चों तथा सीनियर सिटीजन होम के बुजुर्गों के साथ दिवाली के पवित्र त्योहार की खुशियां साझा की। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर ने बच्चों और बुजुर्गों को दिवाली की शुभकामनाएं दी और उनके साथ कुछ यादगार पल बिताए। उनके द्वारा विशेष जरूरतों वाले बच्चों को तोहफे और बुजुर्गों को कंबल भेंट किए गए।

DC वालिया ने कहा कि दिवाली रोशनी, खुशियों और आपसी साझेदारी का त्योहार है, जिसे पूरे देश में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कामना की कि यह पवित्र त्योहार हर किसी के जीवन में खुशहाली और तरक्की लेकर आए।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि विशेष जरूरतों वाले बच्चे और बुजुर्ग हमारे समाज के अभिन्न अंग है। इनके साथ खुशियां साझा करना और इन्हें प्यार, सम्मान देना हमारी सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि त्योहार की असली खुशी दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाने और आपसी प्यार तथा साझेदारी को मजबूत करने में है।

Related posts

दिन चढ़ते ही सड़क हादसे ने ली बुजुर्ग की जान, ड्राइवर मौके से भागा

हॉकी पंजाब और प्रशासन ने हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की जीत, प्रदेश की खेलों के लिए बड़ा मील पत्थर बताया

Daily Horoscope : कर्क राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, अन्य पढ़ें राशिफल…