Breaking: जालंधर के नामी स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, एहतियात के तौर स्कूल में कर दी गई छुट्टी

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : पंजाब के जालंधर में वीरवार सुबह शहर के नामी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के बीएमसी चौक पर स्थित APJ स्कूल को एक धमकी भरा ईमेल सुबह प्राप्त हुआ है। ईमेल भेजने वाले ने स्कूल को उड़ाने की बात कही है। स्कूल को धमकी भरी ईमेल प्राप्त होने के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि वीरवार सुबह 9 बजे के करीब धमकी भरा मेल प्राप्त होने पर स्कूल प्रशासन ने एहतियात के तोर पर स्कूल में छुट्टी कर दी और बच्चों को घर वापिस भेज दिया। जिसके बाद पुलिस और बम स्क्वॉड को सचूना दी गई। बम की सूचना पाकर पुलिस और प्रशासनिक टीमें टीमें मौके पर पहुंची और चप्पे चप्पे की जांच में जुट गईं।

बता दें कि मंगलवार रात भी जालंधर के बीएसएफ चौक पर स्थित बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर भी बम धमाका हुआ है। जिसके बाद से शहर में पुलिस अलर्ट पर है उसके बीच इस तरह स्कूल को धमकी मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है।

Related posts

DAVIET में पांच दिवसीय ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ वेलनेस कार्यशाला का आयोजन

जालंधर के मिट्ठापुर में घर के बाहर खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को कार ने कुचला, मौके पर मौत

Daily Horoscope: वृषभ राशिवालों का आज का दिन पढ़ाई, ज्ञान और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए उपयोगी रह सकता है, करें ये उपाय…