रतन मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के तहत मरीजों को दे रहा कैशलेस इलाज की सुविधा

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के शहीद उधम सिंह नगर स्थित रतन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल और डायग्नोस्टिक सेंटर शहर का एक प्रमुख और पुराना अस्पताल है। रतन अस्पताल के मालिक डॉ बलराज गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका यह अस्पताल शहर और अन्य जिलों से आने वाले मरीजों को सालों से न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, जनरल मेडिसिन, और डायलिसिस जैसी उन्नत चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करता आ रहा है।

डॉ गुप्ता ने आगे बताया कि अस्पताल में पंजाब सरकार की 10 लाख की ‘मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना’ (मुख्यमंत्री सेहत योजना) के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध है। इस योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को सालाना ₹10 लाख तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज मिलता है। इसके साथ ही अस्पताल आयुष्मान भारत योजना और पंजाब सरकार की इस स्वास्थ्य योजना के आधिकारिक नेटवर्क में सूचीबद्ध है।

उन्होंने आगे यह भी बताया कि अस्पताल में गरीब, जरूरतमंद और मध्यमवर्गीय परिवारों से आए मरीजों का इलाज कम रेट पर किया जाता है।

Related posts

CM मान ने हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों का लिया जायजा, कहा- मील पत्‍थर साबित होगा आयोजन

मानव सहयोग स्कूल द्वारा ‘लिटिल पिकासो’ ड्राइंग एवं कलरिंग प्रतियोगिता का आयोजन

जालंधर में 3 मेडिकल स्टोर सहित कई जगह पुलिस और सेहत विभाग की रेड, 1 व्यक्ति किया काबू