दोआबा न्यूज़लाइन
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा द्वारा जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या की कोशिश की गई है। जबकि अब बताया जा रहा है कि गगनदीप सिंह रंधावा की अस्पताल में इलाज के दौरान मोत हो गई है। वहीं इस सब के लिए डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप रंधावा ने पंजाब की AAP सरकार के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर को जिम्मेदार ठहराया है।
जानकारी के अनुसार DM रंधावा ने मरने से पहले 12 सेकेंड का वीडियो बनाकर जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा- खा ली सल्फास, मिनिस्टर लालजीत भुल्लर के डर से, अब मैं नहीं बचता। वहीं इस मामले में बोलते हुए अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने बताया कि रंधावा ने सल्फास निगली थी और उन पर लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा सरकारी टेंडर एक सगे रिश्तेदार के नाम पर करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि भुल्लर द्वारा लगातार गगनदीप सिंह रंधावा को मजबूर किया जा रहा था,जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया।
बताया यह भी जा रहा है कि इस मामले कि जानकारी मिलते ही सीएम भगवंत मान ने परिवहन मंत्री मंत्री भुल्लर से इस्तीफा ले लिया है। इस्तीफे कि पुष्टि CM मान ने खुद चंडीगढ़ में की। उन्होंने कहा कि इसके पीछे क्या कारण हैं, यह जांच का विषय है। लेकिन जांच किसी तरह से प्रभावित न हो, इसके लिए मंत्री का इस्तीफा लिया गया है।
वहीं इस मामले में खुद पर लगे आरोपों से मुकरते हुए मंत्री लालजीत भुल्लर ने कहा कि आरोप झूठे हैं। जांच प्रभावित न हो, इसलिए मैंने पद छोड़ा है। मैंने इस्तीफा सीएम को भेज दिया है। मेरी पार्टी हमेशा सच का साथ देती है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक रंधावा के परिवार ने लालजीत भुल्लर पर रंधावा पर प्रेशर डालकर मरने को मजबूर करने का केस दर्ज करने की मांग की है। परिवार का कहना है कि जब तक भुल्लर के खिलाफ केस दर्ज नहीं होगा तब तक अस्पताल से डेडबॉडी घर नहीं लेकर जाएंगे।