जालंधर में 2 एक्टिवा सवार युवकों ने पैदल जा रही महिला से छीनी बालियां, लोगों ने स्कूटी सहित 1 को किया काबू

दोआबा न्यूज़लाइन

घटना में शामिल दूसरा युवक फरार

जालंधर: पंजाब के जालंधर में दिन-प्रतिदिन चोरी और लूट जैसे अन्य आपराधिक मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा मामला जालंधर के शक्ति नगर पार्क के पास से सामने आया है जहां एक्टिवा सवार दो युवक महिला की बालियां छीनकर फरार हो गए। जिसके बाद वहां मौजूद युवकों ने तुरंत चोरों का पीछा किया और उनमें से एक को काबू कर लिया, जबकि दूसरा लुटेरा मौका पाकर वहां से भाग गया। आसपास के लोगों ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पकड़े गए चोर ने अपनी पहचान 24 वर्षीय राजू निवासी किशनपुरा बताई है। उसने बताया कि उसका साथी करण घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था। राजू ने यह भी बताया कि वह शराब पीने का आदी है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित महिला बबीता ने बताया कि वह अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थी, तभी बिना नंबर की स्कूटी पर सवार दो लुटेरों ने उसकी बालियां छीन लीं और वहां से फरार हो गए। महिला के अनुसार उसके शोर मचाते ही आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए और उन्होंने लुटेरों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। जिसके बाद लोगों ने चोर की खूब पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस आरोपी राजू और उसकी एक्टिवा को कब्जे में लेकर अपने साथ ले गई। पुलिस के मुताबिक महिला के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

JALANDHAR: वार्ड नंबर-80 में बरसाती पानी की समस्या का समाधान शुरू, सीवरेज व पाइप लाइन का कार्य आरंभ

जालंधर के Eastwood के पास हाईवे पर भयानक Accident, कंटेंनर और बजरी से भरे टिप्पर की जबदस्त भिड़ंत, 4 घायल

Daily Horoscope : जानें किन राशियों के लिए मंगलकारी रहेगा आज का दिन, पढ़ें राशिफल…