जालंधर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया CASO ऑपरेशन, नशीले पदार्थों सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा आज “युद्ध नशे विरुद्ध” अभियान के चलते शहर के विभिन्न इलाकों सहित भार्गव कैंप में कासो ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन के तहत इलाके के कई घरों की तलाशी ली गई। इस अभियान दौरान पुलिस टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद किया।

इस चेकिंग अभियान एडीसीपी राकेश यादव और एसीपी विजय कंवर पाल सहित शहर के विभिन्न थानों के प्रभारी और भारी पुलिस टीम तैनात रही। इस दौरान जानकारी देते हुए एडीसीपी राकेश यादव ने बताया कि नशा करने वाले युवाओं को सुधारने के लिए नशा मुक्ति केंद्रों में भेजा जाएगा और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं पुलिस ने आम जनता से भी यह अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि नशे को जड़ से खत्म किया जा सके। पुलिस का कहना है की सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।  
—

Related posts

जालंधर में अग्निवीर भर्ती रैली 14 से 22 नवंबर को, ADC ने प्रबंधों को दिया अंतिम रूप

जनगणना-2027 : 16 से 30 नवंबर तक होगी स्व-गणना, गणनाकारों एवं सुपरवाइजरों को नियुक्ति पत्र किये वितरित

जालंधर गोली कांड मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम