डलहौजी घूमने गए टूरिस्ट की गाड़ी गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत, 4 गंभीर घायल

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर के रहने वाले थे सभी लोग

डलहौजी/जालंधर: हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल डलहौजी में बीती रात एक टूरिस्ट वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार डलहौजी-करेलनू सड़क मार्ग पर बीती देर रात टूरिस्ट की गाड़ी अनयंत्रित होकर करीब डेढ़ किलोमीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 2 टूरिस्ट की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 4 अन्य टूरिस्ट गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।

वहीं सूचना के बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया और सभी घायलों को खाई से निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में घायल लोगों में से 2 पर्यटकों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया गया है। वहीं अन्य दो का वहीं के स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि देर रात को हादसा होने के चलते राहत बचाव कार्य में काफी दिक्कते आईं।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक़्त गाड़ी में 6 लोग सवार थे जो सभी पंजाब के जालंधर के रहने वाले थे। इनमें तीन लड़के और 3 लड़कियां थीं, जोकि जालंधर के किसी स्वास्थ्य केंद्र में एक साथ काम करते हैं। हादसे में एक युवक और एक युवती की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं हादसे की पुष्टि करते हुए मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी विजय सकलानी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में 2 पर्यटकों की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related posts

CM मान की शुक्राना यात्रा जालंधर विजिट 7 मई को, अलर्ट मॉर्ड पर देहात पुलिस

जालंधर के बाद मंगलवार देर रात अमृतसर खासा आर्मी कैंप में BLAST, कैंप की दीवार क्षतिग्रस्त

Daily Horoscope : वृषभ राशिवालों के आज बन रहे हैं धन लाभ के योग, सोच-समझकर निवेश करें