पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता, आतंकी संगठन BKI के गुर्गे काबू , 86P हैंड ग्रेनेड बरामद

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: आतंक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस की जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। इस दौरान संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने राजस्थान निवासी आतंकी रितिक नरोलिया और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था। जिनसे पूछताछ के बाद अब उनके सहयोगियों विश्वजीत को कोलकाता से और जैक्सन को नकोदर से दबोचा गया है। इन्हीं गिरफ्तारियों के आधार पर एक हैंड ग्रेनेड भी बरामद किया जा सका है। इस कार्रवाई की पुष्टि पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने पोस्ट शेयर कर सोशल मीडिया पर की है।

DGP गौरव यादव पोस्ट

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि विश्वजीत को कोलकाता से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह मलेशिया भागने की तैयारी में था, जबकि जैक्सन को नकोदर से दबोचा गया। इन्हीं गिरफ्तारियों के आधार पर हैंड ग्रेनेड बरामद किया जा सका और एक बड़ी आतंकी घटना होने से पहले ही रोक दी गई। डीजीपी ने बताया कि यह पूरा मॉड्यूल कनाडा स्थित बीकेआई के मास्टरमाइंड ज़ीशान अख्तर और अजय गिल के निर्देशों पर काम कर रहा था। पूछताछ में आरोपियों विश्वजीत और जैक्सन ने बताया कि जुलाई के आखिरी सप्ताह में अपने साथियों की मदद से ब्यास से दो हैंड ग्रेनेड हासिल किए थे। इन दोनों ग्रेनेड में से एक को लगभग 10 दिन पहले एसबीएस नगर स्थित एक शराब की दुकान पर इस मॉड्यूल के अन्य सदस्यों द्वारा गिराया गया था। इससे यह साफ होता है कि यह नेटवर्क लगातार राज्य में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए यह भी बताया कि इस मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य से आतंकवाद और संगठित अपराध को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related posts

ब्रैस्ट कैंसर से जुड़े भ्रम और शर्तिया इलाज के दावों में क्या है सच्चाई? जानिए कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ रुपिंदर भार्गव से…

लांबड़ा में अवैध क्लिनिक पर Raid, क्लीनिक संचालक के पास नहीं मिली डिग्री/लाइसेंस

पटेल अस्पताल ने महिला कैंसर सर्वाइवर्स के साहस और हौसले का किया सम्मान