हिमाचल के CM सुक्खू से लंदन में मिले भारतीय ओवरसीज़ कांग्रेस (IOC) के अध्यक्ष

दोआबा न्यूजलाइन

हिमाचल/लंदन: भारतीय ओवरसीज़ कांग्रेस (आइओसी) यूके के अध्यक्ष कमल धालीवाल, उपाध्यक्ष गुरमिंद्र रंधावा और उनकी टीम ने बीते दिन लंदन में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों और विभिन्न पहलों के बारे में बताया।

CM सुक्खू ने बताया कि सरकार के सुधारात्मक प्रयासों के परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में 21वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की जनता जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों का सामना कर रही है और प्रदेश सरकार ने इन प्रभावों को कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं।

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता अपने संसाधनों से कर रही है। आइओसी यूके के अध्यक्ष ने दूरदर्शी नीतियों और सतत विकास के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता और प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह सोच अन्य राज्य के लिए प्रेरणा है। इस दौरान विधायक एवं मुख्यमंत्री सुक्खविन्दर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर, आइओसी यूके के महासचिव विक्रम दुहान, संदीप सोनी, मुहम्मद खल्लील उल्लाह, यश सोलंकी, रूपेन्द्र गिल और पम्मी चीमा भी उपस्थित थे।

Related posts

पंजाब कांग्रेस पर छाए फूट के बादल, एक तरफ चन्नी का शक्ति प्रदर्शन दूसरी तरफ सांसद रंधावा की दिल्ली में शाह से मुलाकात

मान सरकार ने पंजाब की महिलाओं के साथ किया बड़ा विश्वासघात : भाजपा महिला मोर्चा

शिक्षा के साथ पर्यावरण का भी पाठ पढ़ाएगी मान सरकार, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का स्वागत: अश्वनी अग्रवाल