जालंधर के पॉश एरिया के घर में पुलिस रेड, एक महिला सहित 3 गिरफ्तार, फर्जी डिग्रियां बरामद

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: महानगर के पॉश एरिया अर्बन एस्टेट फेस- 1 में एक कोठी में अचानक पुलिस की रेड के बाद इलाके में तहलका मच गया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अर्बन एस्टेट फेस 1 में स्थित कोठी नंबर 1023 पर रेड कर नामी यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्रियां भी बरामद की हैं। यह रेड थाना नं. 7 की पुलिस द्वारा की गई है। बताया यह भी जा रहा है कि यह छापामारी एक महिला द्वारा डॉक्टर पुष्कर गोयल पर गंभीर आरोप की शिकायत के बाद की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला ने बताया कि इस कोठी में फर्जी डिग्री तैयार की जाती हैं, जिसे मोटी कीमतों में बेचाजाता है। इस डिग्री के जरिए बच्चों को विदेश भेजा जाता है। महिला ने कहा कि दफ्तर में मेडिकल डिपार्टमेंट को लेकर बोर्ड लगाए जाते है, जोकि दफ्तर के अंदर ही लगते थे। महिला ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं एंटी करप्शन फाउडेंशन इंडिया के इंचार्ज राजेश वर्मा ने कहा कि महिला की शिकायत और दिए गए सबूतों के आधार पर वह घटना स्थल पर पहुंचे है। इस दौरान पुलिस ने डॉक्टर गोयल सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है।

इस कार्रवाई के दौरान दफ्तर में से पुलिस को भारी मात्रा में फर्जी डिग्रियां, स्टैंप बरामद हुए हैं। बताया यह भी जा रहा है कि दफ्तर में से आपत्तिजनक सामान, शराब की 3 पेटियां सहित अन्य सामान भी बरामद हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ बलजीन्दर सिंह ने बताया कि पुष्कर गोयल नाम सख्स के खिलाफ उन्हें एक महिला ने शिकायत दी थी। जिसके बाद उक्त दफ्तर में रेड की गई, जहां मौके पर दफ्तर से 16 शराब की बोतलें बरामद की गई। इस दौरान कुछ दस्तावेज और स्टैंप बरामद की गई। सूचना मिली थी कि पुष्कर गोयल फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बच्चों को विदेश में भेजता है।

Related posts

ब्रैस्ट कैंसर से जुड़े भ्रम और शर्तिया इलाज के दावों में क्या है सच्चाई? जानिए कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ रुपिंदर भार्गव से…

लांबड़ा में अवैध क्लिनिक पर Raid, क्लीनिक संचालक के पास नहीं मिली डिग्री/लाइसेंस

पटेल अस्पताल ने महिला कैंसर सर्वाइवर्स के साहस और हौसले का किया सम्मान