दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर के बस्ती बावा खेल में पुलिस-एक्साइज वभाग की टीम ने की रेड कर बैंक की बेसमेंट में अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने दुकान किराए पर लेकर बिना अनुमति शराब का ठेका खोल रखा था और ग्राहकों को इसे वैध ठेका बताकर शराब बेच रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 20 पेटी शराब बरामद की और एक आरोपी को गरफ्तार किया।
FIR की कॉपी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलदीप सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी मकान नंबर 140, राज नगर, बस्ती बावा खेल, जालंधर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले भी शराब तस्करी से जुड़े करीब 12 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब जांच कर पुलिस यह पता लगाने का प्रयत्न कर रही है कि अवैध रूप से शराब बेचने के इस कारोबार में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।